नेपाल आपदा में मारे गए लोगों की याद में 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक की घोषणा
काठमांडू, 03 सितंबर (हि.स.)। नेपाल में आई भीषण आपदा में जान गंवाने वालों के सम्मान में सरकार ने 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है। नेपाल सरकार की कैबिनेट बैठक ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि गुरुवार दोपहर हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में घटना के 13वें दिन 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन नेपाल के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ विदेशों में स्थित नेपाली दूतावासों और राजनयिक मिशनों में नेपाली झंडा आधा झुकाया जाएगा।
इसी तरह नेपाल सरकार ने जेन जी आंदोलन की पहली वर्षगांठ पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। कैबिनेट की बैठक में 8 सितंबर को हुए जेन जी आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए जेन जी युवाओं की याद में सार्वजनिक अवकाश देने की घोषणा की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

