आज से तीन दिनों के लिए खुला नेपाल-चीन तातोपानी नाका, चीन से पहुंचे मालवाहक वाहन

WhatsApp Channel Join Now
आज से तीन दिनों के लिए खुला नेपाल-चीन तातोपानी नाका, चीन से पहुंचे मालवाहक वाहन


आज से तीन दिनों के लिए खुला नेपाल-चीन तातोपानी नाका, चीन से पहुंचे मालवाहक वाहन


काठमांडू, 18 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल में पर्व त्यौहार के सामान की आपूर्ति को आसान बनाने के लिए नेपाल और चीन के बीच व्यापारिक नाका तातोपानी सीमा आज से अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। नाका खुलते ही चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत से सुबह से ही मालवाहक वाहन नेपाल में प्रवेश करने लगे हैं।

तातोपानी सीमा शुल्क कार्यालय के प्रमुख दीपेन्द्र प्रकाश गिरी के अनुसार, त्योहारों के सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु बनाने के उद्देश्य से चीनी पक्ष ने तीन दिनों के लिए नाका खोला है।

सिंधुपालचोक उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष बुद्ध राज बस्नेत ने बताया कि लिपिंग और कोदारी क्षेत्र में कंटेनरों की लंबी कतार लगी हुई है। उनके अनुसार, तिब्बत के न्यालम में 45 से अधिक कंटेनर नेपाल में प्रवेश करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

चीन ने इससे पहले 31 अगस्त से अगली सूचना तक तातोपानी सीमा नाका पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की थी। अब इसे अस्थायी रूप से फिर से संचालित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763055 Articles

Share this story