नेपाल-चीन तातोपानी नाका तीन दिन के लिए खुलेगा, केवल कार्गो ट्रकों को मिलेगी अनुमति

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल-चीन तातोपानी नाका तीन दिन के लिए खुलेगा, केवल कार्गो ट्रकों को मिलेगी अनुमति


नेपाल-चीन तातोपानी नाका तीन दिन के लिए खुलेगा, केवल कार्गो ट्रकों को मिलेगी अनुमति


काठमांडू, 17 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल में वस्तुओं और आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुचारु बनाने के उद्देश्य से तातोपानी सीमा नाका को तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से खोला जाएगा। काठमांडू से करीब 110 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित तातोपानी सीमा नाका नेपाल और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है।

उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री दीपक कुमार साह की लगातार पहल के बाद चीनी पक्ष ने नेपाल के अनुरोध को स्वीकार करते हुए नाका अस्थायी रूप से खोलने का निर्णय लिया है।

निर्णय के अनुसार 18 से 20 अक्टूबर तक तातोपानी नाका संचालित होगा। इस दौरान केवल कार्गो ट्रकों को आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

त्योहार के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए सरकार की पहल पर नाका अस्थायी रूप से खोला जा रहा है।

इससे नेपाल-चीन के बीच व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के साथ ही त्योहार के दौरान आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को भोटेकोशी में आई बाढ़ के बाद 31 अगस्त से चीन ने सुरक्षा और भौगोलिक जोखिमों का हवाला देते हुए तातोपानी नाका बंद कर दिया था।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story