नेपाल में छठ पर्व पर रविवार के साथ सोमवार को भी मिलेगी छुट्टी

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में छठ पर्व पर रविवार के साथ सोमवार को भी मिलेगी छुट्टी


काठमांडू, 13 नवंबर (हि.स.)। नेपाल सरकार ने छठ पर्व के अवसर पर सोमवार को भी सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय लिया है।

अब तक नेपाल में छठ पर्व के अवसर पर केवल एक दिन का सार्वजनिक अवकाश दिया जाता था। पहली बार रविवार के अलावा सोमवार को भी सार्वजनिक छुट्टी देने का फैसला किया गया है।

दरअसल, इस वर्ष रविवार शाम को छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन होगा।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776309 Articles

Share this story