नेपाल ने भारत से जी टू जी प्रक्रिया के तहत रासायनिक खाद खरीदने का निर्णय लिया

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल ने भारत से जी टू जी प्रक्रिया के तहत रासायनिक खाद खरीदने का निर्णय लिया

नेपाल ने भारत से जी टू जी प्रक्रिया के तहत रासायनिक खाद खरीदने का निर्णय लिया

काठमांडू, 04 मई (हि.स.)। नेपाल सरकार ने उर्वरक आपूर्ति में हो रही देरी को समाप्त करने के लिए भारत सरकार से जी टू जी प्रक्रिया के तहत रासायनिक उर्वरक खरीदने का निर्णय लिया है।

सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने कृषि सामग्री कम्पनी लिमिटेड को 60 हजार टन यूरिया और 20 हजार टन डीएपी उर्वरक आयात करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।

सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि वैश्विक टेंडर (ग्लोबल टेन्डर) के माध्यम से उर्वरक खरीद में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इस फैसले के बाद अब कृषि सामग्री कम्पनी भारत के साथ समन्वय कर सीधे उर्वरक आयात कर सकेगी, जिससे आपूर्ति प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story