नदी पार करते समय यात्री बस बीच धारा में फंसी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

WhatsApp Channel Join Now
नदी पार करते समय यात्री बस बीच धारा में फंसी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया


काठमांडू, 24 सितंबर (हि.स.)। काभ्रेपलाञ्चोक जिले के रोशी से थानसिंहतर्फ जाने वाली आंतरिक सड़क पर नदी पार करते समय एक यात्री बस बीच धारा में फंस गई।

गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे खरिबोट स्थित नदी पार करने के दौरान बस नदी को पार नहीं कर सकी और बीच धारा में ही फंस गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भकुन्डेबेँसी स्थित आपदा प्रबंधन बेस से बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

सशस्त्र प्रहरी बल के इंस्पेक्टर सुमन बुढाथोकी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। बचाव दल ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story