नेपाली सीमा क्षेत्र में भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ी से चार पिस्तौल बरामद

WhatsApp Channel Join Now
नेपाली सीमा क्षेत्र में भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ी से चार पिस्तौल बरामद


काठमांडू, 17 सितंबर (हि.स.)। सशस्त्र पुलिस बल के इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने बुधवार देर रात पर्सा जिले के वीरगंज स्थित वास्तुविहार चौक से भारतीय नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी से चार पिस्तौल बरामद की हैं।

सशस्त्र पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में दो सिक्सर और दो कटुवा (कट्टा) पिस्तौल शामिल हैं। संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी की जांच के दौरान ये हथियार बरामद हुए। गाड़ी से एसएलआर की छह राउंड गोलियां भी मिली हैं।

सशस्त्र पुलिस ने बताया कि बरामद पिस्तौल, गाड़ी और गोलियां आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story