नेपाल में दृष्टिविहीनों का सरकार के विरोध में धरना, वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में दृष्टिविहीनों का सरकार के विरोध में धरना, वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग


नेपाल में दृष्टिविहीनों का सरकार के विरोध में धरना, वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग


काठमांडू, 23 जून (हि.स.)। नेपाल में दृष्टिविहीन लोगों ने मंगलवार को सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। स्वरोजगार के जरिए जीवनयापन कर रहे दृष्टिविहीन व्यवसायियों का समूह वैकल्पिक व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन में उतरा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के विभिन्न निकाय सड़क किनारे बने उनके कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं और धरपकड़ कर उन्हें रोज़गार करने से रोका जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकारी निकाय जबरन उन्हें वहां से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेज धूप, बारिश, धूल और प्रदूषण सहते हुए सड़क किनारे काम करना उनकी पसंद नहीं, बल्कि मजबूरी है।

दृष्टिविहीन व्यवसायियों का कहना है कि जब तक राज्य उनकी आजीविका के लिए उचित विकल्प उपलब्ध नहीं कराता, तब तक उन्हें इस तरह काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story