नेपाल के गृहमंत्री के रूप में सुदन गुरूंग की वापसी, आज ही लेंगे शपथ

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के गृहमंत्री के रूप में सुदन गुरूंग की वापसी, आज ही लेंगे शपथ


काठमांडू, 09 जून (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार सुदन गुरुङ को पुनः गृह मंत्री नियुक्त करने का फैसला लिया है। सरकार की सिफारिश के बाद सुदन गुरूंग को आज ही गृहमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि प्रधानमंत्री शाह ने आज हिंदुस्तान गुरूंग को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए राष्ट्रपति के समक्ष सिफारिश कर दी है।

संपत्ति संबंधी आरोपों को लेकर विवाद होने के बाद गुरुङ ने पहले गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने गुरुङ के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट को स्वीकार करने का निर्णय लिया। समिति ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया है, जिसके बाद उनके गृह मंत्रालय में लौटने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार ने इससे पहले गुरुङ पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया था। समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने और उन्हें क्लीन चिट दिए जाने के बाद उन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकार ने राष्ट्रपति कार्यालय को आज बाद में होने वाले उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां करने का निर्देश भी दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story