नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार


काठमांडू, 28 मार्च (हि.स.)। नेपाल में बालेन्द्र सरकार शपथ ग्रहण के साथ पहले ही दिन से एक्शन में आ गई है। शपथग्रहण को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि जेन जी प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों की हत्या के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और तत्कालीन गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया।

बालेन्द्र की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक ने जेन जी आंदोलन की जांच के लिए गठित आयोग के सिफारिश को लागू करने का फैसला किया। आज सुबह सूरज निकलनेे से पहले पहले रमेश लेखक और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री ओली को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में ओली और लेखक के साथ पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और सेना के अधिकारियों को भी दोषी ठहराया है, लेकिन सुरक्षा बलों के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं लेने का निर्णय लिया गया। सरकार ने एक समिति बनाकर इनकी भूमिका की जांच कराने का फैसला किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story