नेपाल : संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में सशस्त्र पुलिस के एआईजी वंशी राज दाहाल निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल : संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में सशस्त्र पुलिस के एआईजी वंशी राज दाहाल निलंबित


काठमांडू, 06 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल सरकार ने संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में सशस्त्र पुलिस बल के एआईजी वंशी राज दाहाल को बीती रात निलंबित कर दिया है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनन्द काफ्ले की सोमवार देररात जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दाहाल को सरकारी तथा पुलिस कर्मचारियों द्वारा पालन किए जाने वाले पदीय आचरण का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

सशस्त्र पुलिस बल ने सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील सूचनाएं लीक कर आचरण के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाते हुए दाहाल के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश गृह मंत्रालय से की थी।

मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एक जांच अधिकारी भी नियुक्त किया है, जिसे तीन दिनों के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story