नेपाल के संविधान दिवस पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के संविधान दिवस पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी बधाई

नेपाल के संविधान दिवस पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी बधाई

काठमांडू, 19 सितंबर (हि.स.)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेपाल के संविधान दिवस के अवसर पर बधाई संदेश दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए विदेश मंत्री शिशिर खनाल के नाम का उल्लेख कर संविधान दिवस के अवसर पर बधाई दी। विदेश मंत्री जयशंकर ने लिखा, नेपाल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री शिशिर खनाल, नेपाल सरकार तथा समस्त नेपाली जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जयशंकर ने कहा, हम अपनी गहरी और स्थायी मित्रता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story