सर्बिया की राजधानी जायेंगे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल, स्मरणीय सभा में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
सर्बिया की राजधानी जायेंगे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल, स्मरणीय सभा में होंगे शामिल


सर्बिया की राजधानी जायेंगे नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल, स्मरणीय सभा में होंगे शामिल


काठमांडू, 24 अगस्त (हि.स.)। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 30 अगस्त से 2 सितंबर तक सर्बिया जाने वाले हैं। वह सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में होने वाली गुटनिरपेक्ष आंदोलन की हाई लेवल कमेमोरेटिव मीटिंग में भाग लेंगे।

विदेश मंत्री खनाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय नेपाली प्रतिनिधिमंडल 31 अगस्त और 1 सितंबर को बेलग्रेड में होने वाली इस मीटिंग में हिस्सा लेगा। नेपाल में 11 अगस्त को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने इस स्मरणीय सभा में हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया था। विदेश मंत्री खनाल के 2 सितंबर को सर्बिया से नेपाल लौटने का कार्यक्रम है।

वर्ष 1961 में बेलग्रेड में ही गुटनिरपेक्ष आंदोलन का पहला शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। पहले सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस वर्ष बेलग्रेड में उच्चस्तरीय स्मरणीय सभा का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को निमंत्रण मिला था, लेकिन फिलहाल किसी भी कार्यक्रम में विदेश यात्रा नहीं करने वाले प्रधानमंत्री शाह ने इस कार्यक्रम से भी किनारा कर लिया है। नेपाल अपनी विदेश नीति के संचालन के आधार स्तंभ के रूप में गुटनिरपेक्षता के सिद्धांत को अपनाता आया है। कार्यक्रम में विश्व के नेता, विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल तथा गुटनिरपेक्ष आंदोलन में शामिल देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

इस वर्ष सितंबर में न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी प्रधानमंत्री शाह ने खुद नहीं जाने का फैसला किया है। इसके बदले विदेश मंत्री ही इस बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story