सुल्तान की ब्रिटेन यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स ने की ओमान के शांति प्रयासों की सराहना

WhatsApp Channel Join Now
सुल्तान की ब्रिटेन यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स ने की ओमान के शांति प्रयासों की सराहना


सुल्तान की ब्रिटेन यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स ने की ओमान के शांति प्रयासों की सराहना


लंदन (ब्रिटेन), 21 अक्टूबर (हि.स.)। ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स (तृतीय) ने मध्य पूर्व के संकट में ओमान के शांति प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने यह बात ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के स्वागत में विंडसर कैसल में आयोजित एक भोज के दौरान कही। उन्होंने कहा होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को फिर से खोलने में मदद करने के ओमान के प्रयास नेक हैं। लगभग आधी सदी में किसी ओमानी शासक की ब्रिटेन की पहली राजकीय यात्रा है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, चार्ल्स ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में मस्कट के शांति-स्थापना के प्रयास और रचनात्मक तटस्थता का महत्व होर्मुज से कहीं अधिक है और ये अत्यंत सम्मान के पात्र हैं। चार्ल्स ने लगभग 160 अतिथियों के बीच कहा, ऐसे समय में जब इस क्षेत्र में संघर्ष ने बहुत ही दुखद तरीके से वापसी की है, मैं विशेष रूप से सभी पक्षों के बीच एक भरोसेमंद मध्यस्थ के रूप में ओमान की निरंतर प्रतिबद्धता को मान्यता देना चाहूंगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764148 Articles

Share this story