अली खामेनेई का पार्थिव शरीर इराक से लाया जा रहा है ईरान, मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

WhatsApp Channel Join Now
अली खामेनेई का पार्थिव शरीर इराक से लाया जा रहा है ईरान, मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक


तेहरान, 09 जुलाई (हि.स.)। इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई का पार्थिव शरीर इराक के नजफ और कर्बला में रस्मों के बाद सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए विशेष विमान से ईरान के मशहद लाया जाया जा रहा है। विमान ने गुरुवार को नजफ हवाई अड्डे से मशहद के लिए उड़ान भरी। मशहद में इमाम रजा की पवित्र दरगाह पर अंतिम संस्कार और दफनाने की प्रक्रिया पूरी होगी।

ईरान की तस्नीम और मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि अंतिम संस्कार के आयोजकों के अनुसार मशहद में पार्थिव शरीर के आगमन में कई घंटों की देरी हुई है। कर्बला में शोक मनाने वालों की भीड़ की वजह से यह स्थिति पैदा हुई। इस वजह से मशहद में स्थानीय समयानुसार, सुबह आठ बजे शुरू होने वाली अंतिम यात्रा को दोपहर 2:00 बजे तक के लिए टाल दिया गया है।

नजफ में लगभग 38 लाख लोगों ने दिवंगत नेता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। यहां खामेनेई के पार्थिव शरीर को अरबीन मार्ग से कर्बला ले जाया गया। इराक में अंतिम संस्कार की रस्में तेहरान और कोम के समारोहों के बाद हुईं। इराकी धार्मिक नेताओं के अनुरोध पर उनके पार्थिव शरीर को इराक भेजा गया।

इराक में शीर्ष शिया धर्मगुरु अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी के प्रतिनिधि शेख अब्दुल महदी अल-करबलाई ने अंतिम संस्कार की नमाज की अगुवाई की। इराक में बुधवार को सार्वजनिक अवकाश रहा। अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के एकीकृत सैन्य कार्रवाई में मारे गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story