फ्रांस ने इजराइली वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

WhatsApp Channel Join Now

पेरिस, 09 जून (हि.स.)। फ्रांस ने इजराइल के वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम फ्रांस ने अपने कई अंतरराष्ट्रीय सहयोगी देशों के साथ समन्वय कर उठाया है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो ने बताया कि यह निर्णय ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नॉर्वे के साथ मिलकर लिया गया है। इसके तहत स्मोट्रिच के अलावा चार सेटलर नेताओं और 21 अन्य व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिन पर वेस्ट बैंक में हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप हैं।

फ्रांसीसी सरकार का मानना है कि स्मोट्रिच द्वारा वेस्ट बैंक में नई यहूदी बस्तियों के विस्तार, क्षेत्र के संभावित विलय और गाजा में पुनर्बसावट संबंधी विचारों का समर्थन क्षेत्रीय शांति प्रयासों के लिए चुनौती बन सकता है।

विदेश मंत्री बैरो ने कहा कि ऐसी नीतियां अंतरराष्ट्रीय समुदाय के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप नहीं हैं और इससे लंबे समय से प्रस्तावित दो राष्ट्र समाधान की संभावनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। दो राष्ट्र समाधान के तहत इजराइल और एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की परिकल्पना की जाती है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story