जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी हमला, दो अमेरिकी सैनिकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now


अम्मान, 18 जुलाई (हि.स.)। जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सैनिक लापता है। हमले में चार सैनिक घायल भी हुए हैं। अमेरिकी सेना ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की।

अमेरिकी सेना के अनुसार, ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन के जरिए सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। हमले के समय अमेरिकी और सहयोगी देशों की सेनाएं जवाबी कार्रवाई में लगी हुई थीं।

सेना ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद ईरान के प्रत्यक्ष हमले में अमेरिकी सैनिकों की यह पहली मौत है। घायल चार सैनिकों को तत्काल जॉर्डन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लापता सैनिक की तलाश जारी है।

अमेरिकी अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मृत सैनिकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story