ईरान का अमेरिका को दोटूक संदेश- होर्मुज जलजमरूमध्य में किसी बाहरी दखल की इजाजत नहीं

WhatsApp Channel Join Now

तेहरान/वॉशिंगटन, 13 जुलाई (हि.स.)। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा। ईरानी सेना के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और संचालन पूरी तरह ईरान का अधिकार है तथा इसमें किसी अन्य देश की भूमिका स्वीकार नहीं की जाएगी।

ईरान का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और संचालन की जिम्मेदारी संभाल सकता है। तेहरान ने इसे अपनी संप्रभुता से जुड़ा मामला बताते हुए किसी भी विदेशी दखल का विरोध किया।

इस बीच व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर अंतरिम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने समझौता तोड़ दिया है और अब अमेरिका उसका बहुत जोरदार जवाब देगा।

ट्रंप ने कहा, समझौता हो चुका था, लेकिन उन्होंने उसे तोड़ दिया। वे हमेशा ऐसा करते हैं। हमने उनके साथ 10 समझौते किए और हर बार उन्होंने उन्हें तोड़ा। अब हम उन्हें बहुत बुरी तरह निशाना बनाएंगे।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story