ईरान-हिजबुल्लाह का इजराइल पर हमला, हाइफा तेल रिफाइनरी में विस्फोट से लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
ईरान-हिजबुल्लाह का इजराइल पर हमला, हाइफा तेल रिफाइनरी में विस्फोट से लगी आग


तेल अवीव/बेरूत, 30 मार्च (हि.स.)। ईरान और हिजबुल्लाह ने एक साथ इजराइल पर ताबड़तोड़ मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन से हमला किया है। इससे हाइफा तेल रिफाइनरी में विस्फोट के बाद आग लग गई है। फिलहाल रिफाइनरी के ऊपर धुएं का गुबार है। उधर, लेबनान में लड़ाई के दौरान एक इजराइली सैनिक की मौत हो गई और एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और हिजबुल्लाह ने इजराइल के उत्तर में मिसाइलों की बौछार की है। इसकी चपेट में हाइफ़ा तेल रिफाइनरी में आ गई और आग लग गई। इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में छिड़ी लड़ाई में तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) का कहना है कि कल रात ईरानी हथियार फैक्ट्रियों पर 80 से ज्यादा बम गिराए गए। तुलकारम के पास कथित तौर पर गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश में एक संदिग्ध को गोली मार दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह ने आईडीएफ के एक सैनिक को मार गिराया। इस सैनिक की पहचान सार्जेंट लिरान बेन जियोन (19) के रूप में हुई है। वह एंटी-टैंक मिसाइल हमले में जान गंवा बैठे। कुछ देर पहले ईरान ने दक्षिण इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया है।

इजराइल के वित्त मंत्रालय के मुख्य अर्थशास्त्री शमुएल अब्रामज़ोन का कहना है कि इस साल के पहले तीन महीनों में इज़राइल की अर्थव्यवस्था सिकुड़ने वाली है, क्योंकि ईरान के साथ युद्ध उम्मीद से ज़्यादा लंबा खिंच रहा है। अब्रामज़ोन का कहना है कि आर्थिक गतिविधियों के मौजूदा संकेतकों और पिछले युद्धों के अनुभवों के आधार पर देश की अर्थव्यवस्था के पहले तिमाही में सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 2.5 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि के साथ समाप्त होने की उम्मीद है। इस महीने की शुरुआत में वित्त मंत्रालय ने 2026 के लिए विकास के अनुमान को 5.2 फीसदी से घटाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story