ईरान ने की कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन की बौछार, फ्यूल स्टोरेज टैंकों में लगी भीषण आग

WhatsApp Channel Join Now


कुवैत सिटी, 01 अप्रैल (हि.स.)। कुवैत के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को बताया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन से हमला किया गया। इससे फ्यूल स्टोरेज टैंकों में भीषण आग लग गई। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गल्फ न्यूज के दुबई कार्यालय से साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार सिविल एविएशन अथॉरिटी के आधिकारिक प्रवक्ता अब्दुल्ला अल राजही ने कहा कि यह हमला ईरान और उसके समर्थक सशस्त्र समूहों ने किया। उन्होंने इसे हवाई अड्डे पर खुला हमला बताया। उन्होंने बताया कि ड्रोन ने कुवैत एविएशन फ्यूल कंपनी के फ्यूल टैंकों को निशाना बनाया। इससे उस जगह पर भीषण आग लग गई। हालात को नियंत्रण में करने के लिए तुरंत आपातकाल बलों को भेजा गया। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि नुकसान सिर्फ सामान का हुआ है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story