भारत के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत निश्चलनाथ पाण्डे का मिला एग्रीमो, जल्द होगी औपचारिक नियुक्ति

WhatsApp Channel Join Now
भारत के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत निश्चलनाथ पाण्डे का मिला एग्रीमो, जल्द होगी औपचारिक नियुक्ति


भारत के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत निश्चलनाथ पाण्डे का मिला एग्रीमो, जल्द होगी औपचारिक नियुक्ति


काठमांडू, 13 नवंबर (हि.स.)। भारत के लिए नेपाल की ओर से प्रस्तावित राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पाण्डे का नई दिल्ली की तरफ से राजनयिक सहमति (एग्रिमो) मिल गई है। संसदीय सुनवाई समिति से राजदूत पद के लिए प्रस्तावित नामों को मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने उनके नाम को संबंधित देशों को एग्रिमो के लिए भेजे थे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार 10 प्रस्तावित राजदूतों के नाम एग्रिमो के लिए भेजे गए थे, जिनमें शुक्रवार तक तीन देशों से सहमति प्राप्त हो चुकी है। भारत के लिए डॉ. निश्चलनाथ पांडे, चीन के लिए डॉ. कल्याण राज शर्मा और इजरायल के लिए सुरेश कुमार कर्ण के नामों को संसदीय सुनवाई समिति ने मंजूरी दी थी।

संबंधित देशों से एग्रिमो मिलने के बाद अब इन तीनों की राजदूत के रूप में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति की ओर से नियुक्ति की औपचारिकता पूरी होने के बाद वे संबंधित देशों में अपना कार्यभार संभालने जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सोमवार तक उनकी नियुक्ति होने की संभावना है।

नेपाल के प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भारत यात्रा की तारीख भी नजदीक आ रही है। ऐसे में यात्रा की तैयारियों और राजनयिक समन्वय के लिए भारत में नेपाली राजदूत की नियुक्ति आवश्यक मानी जा रही है। इसी वजह से एग्रिमो प्राप्त कर चुके राजदूत पाण्डे की नियुक्ति जल्द करने की तैयारी की जा रही है।

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी समेत सात देशों से प्रस्तावित राजदूतों के एग्रिमो का इंतजार है।

एग्रिमो वह औपचारिक राजनयिक सहमति है, जो कोई देश दूसरे देश की ओर से प्रस्तावित व्यक्ति को अपने यहां राजदूत नियुक्त किए जाने से पहले प्रदान की जाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story