भारत का लक्ष्य वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना, संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थायी मिशन ने रखा दृष्टिकोण

WhatsApp Channel Join Now

संयुक्त राष्ट्र, 05 दिसंबर (हि.स.)। भारत का लक्ष्य दुनिया को साथ लेकर चलना है। साथ ही अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। भारतीय मिशन के अधिकारियों ने भारत के दृष्टिकोण को संयुक्त राष्ट्र में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।

यह जानकारी आज सुबह भारतीय समयानुसार संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 'एक्स' पर संक्षिप्त विवरण के साथ दी। मिशन ने लिखा है- 'भारत ने फरवरी 2024 में सामाजिक विकास के लिए 62वें संयुक्त राष्ट्र आयोग की तैयारी में दुनिया भर के सदस्यों के लिए आयोजित ब्रीफिंग का नेतृत्व किया। सबके साथ मिलकर भारत का लक्ष्य अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।'

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story