भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की पीएम बालेन शाह से द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की पीएम बालेन शाह से द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा


भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री की पीएम बालेन शाह से द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा


काठमांडू, 05 नवंबर (हि.स.)। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नेपाल और भारत के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत तथा विस्तारित करने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए बुधवार को काठमांडू पहुंचे विदेश सचिव मिस्री ने आज भी उच्चस्तरीय मुलाकातों का सिलसिला जारी रखा। प्रधानमंत्री शाह के साथ बैठक में उन्होंने भारत सरकार की ओर से नेपाल के विकास और समृद्धि में निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में दोनों देशों के आपसी हितों, कनेक्टिविटी, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई।

भारतीय विदेश सचिव की इस यात्रा को कूटनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच लंबित मुद्दों पर सहमति बनाने और उच्चस्तरीय निरंतर संवाद बनाए रखने में इस तरह की यात्राएं सेतु का काम करती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772659 Articles

Share this story