भारत के नए राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति पौडेल को सौंपा ओहदे का प्रमाणपत्र

WhatsApp Channel Join Now
भारत के नए राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति पौडेल को सौंपा ओहदे का प्रमाणपत्र


भारत के नए राजदूत सुधाकर दलेला ने राष्ट्रपति पौडेल को सौंपा ओहदे का प्रमाणपत्र


काठमांडू, 06 नवंबर (हि.स.)। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के समक्ष नेपाल के लिए नियुक्त भारतीय राजदूत सुधाकर दलेला ने शुक्रवार को अपने पद का प्रमाणपत्र (क्रेडेंशियल) पेश किया।

राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में भारत के राजदूत ने राष्ट्रपति पौडेल को अपने ओहदे का प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर उनकी पत्नीनौर दूतावास के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे पहले नवनियुक्त राजदूत को लाजिम्पाट के रेडिसन होटल से राष्ट्रपति भवन शीतल निवास तक घुड़सवार सुरक्षा दस्ते के साथ पारंपरिक बग्घी में सवार कर लाया गया। राष्ट्रपति भवन में ही भारतीय राजदूत को नेपाली सेना ने सलामी भी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773620 Articles

Share this story