नेपाल में खाड़ी देशों की तरफ जाने वाली सभी उड़ानें रद्द

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में खाड़ी देशों की तरफ जाने वाली सभी उड़ानें रद्द


काठमांडू, 28 फरवरी (हि.स.)। ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा सैन्य हमला किए जाने के बाद मध्यपूर्व क्षेत्र का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जिसका प्रभाव नेपाल पर भी पड़ा है।

ईरान पर हमले के बाद कतर ने अपने हवाई अड्डे बंद कर दिए हैं। इसी तरह संयुक्त अरब अमीरात ने दुबई और अबूधाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया है।

मध्य पूर्व की उड़ानें रुकने के बाद त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल से मध्यपूर्व जाने वाली सभी उड़ानें भी स्थगित कर दी गई हैं। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल कार्यालय ने सूचना जारी करके उड़ानों के प्रभावित होने की जानकारी दी है।

विमान स्थल कार्यालय ने कहा कि मध्यपूर्व क्षेत्र में हालिया हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विलंबित, पुनर्निर्धारित या रद्द हो सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए हवाई अड्डा आने से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का आग्रह त्रि-भुवन विमानस्थल कार्यालय ने किया है।

सूचना में कहा गया कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे की ओर प्रस्थान करने से पहले नीचे उल्लेखित विमान सेवा कंपनियों से अपनी उड़ान की नवीनतम स्थिति अनिवार्य रूप से पुष्टि कर लें।

मध्यक्षपूर्व क्षेत्र की उड़ानें स्थगित होने के बाद कई यात्री त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल पर अल्पकालिक रूप से फंसे हुए हैं। अतिरिक्त यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए विमानस्थल कार्यालय ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

विमानस्थल पर फंसे यात्रियों के प्रबंधन के लिए आवश्यक सहजीकरण किया जा रहा है। कार्यालय ने बताया कि विमान स्थल यात्रियों के प्रबंधन को सहज और प्रभावी बनाने के लिए एयरलाइंस तथा संबंधित निकायों के साथ निकट समन्वय कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story