फारस की खाड़ी के छह देशों ने क्षेत्रीय रेलवे बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

WhatsApp Channel Join Now

दोहा, 09 नवंबर ( हि.स./रिया नोवोस्ती) । फारस की खाड़ी छह देशों ने साल 2030 तक क्षेत्रीय रेलवे बनाने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रेलवे फारस की खाड़ी के छह देशों से होकर गुजरेगी और कुल 1,768 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

बहरीन के नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर ने मनामा में परिवहनमंत्रियों की बैठक के बाद यह जानकारी दी। सेंटर ने बताया, बहरीन में परिवहन मंत्रियों की बैठक में हुए इस समझौते में यात्रियों और माल की ढुलाई के लिए एक आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली बनाने का प्रावधान है। इसका निर्माण नवंबर 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बयान में कहा गया है, इस परियोजना का उद्देश्य 'गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल' के सदस्य देशों के रेल नेटवर्क को एक एकीकृत क्षेत्रीय प्रणाली में जोड़ना है। सेंटर ने कहा कि इससे परिवहन कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय व्यापार में सुधार होगा। साथ ही लॉजिस्टिक्स सेवाओं और सप्लाई चेन की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774316 Articles

Share this story