चीनी नागरिकों को नेपाली नागरिकता दिलाने के आरोप में सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


नेपाल, 7 मार्च (हि.स.)। सोने की तस्करी में गिरफ्तार दो चीनी नागरिकों को नेपाली नागरिकता देने के आरोप में एक सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

60 किलो सोने की तस्करी मामले में पुलिस हिरासत में रहे चीनी नागरिक दावा छिरिंग को नेपाली नागरिकता दिलाने के आरोप में वरिष्ठ सरकारी अधिकृत रामचन्द्र अर्याल को गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस के केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने अर्याल को उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया है। अर्याल इस समय बागमती प्रदेश सभा सचिवालय में कार्यरत हैं।

ब्यूरो के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक काभ्रे जिला प्रशासन कार्यालय में प्रशासकीय अधिकृत के रूप में कार्यरत अर्याल पर दावा छिरिंग लामा को नेपाली नागरिकता दिलाने में गलत दस्तावेज प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार लामा कई सालों से नेपाल में सोने की तस्करी में संलग्न रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज दास/दधिबल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story