समयसीमा चूकने पर फ्लावियो बोल्सोनारो के पासपोर्ट रद्द

WhatsApp Channel Join Now
समयसीमा चूकने पर फ्लावियो बोल्सोनारो के पासपोर्ट रद्द


ब्रासीलिया, 27 अक्टूबर (हि.स.)। ब्राजील के सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने पासपोर्ट संघीय पुलिस को सौंपने में विफल रहे। इस मामले में समयसीमा समाप्त होने के बाद उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए हैं।

फ्लावियो ने सोमवार को खुलासा किया था कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस के आदेश के बाद पुलिस ने उनसे पासपोर्ट जमा करने को कहा था। हालांकि, उन्होंने निर्धारित समय के भीतर दस्तावेज जमा नहीं कराए।

फ्लावियो, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे हैं। जायर बोल्सोनारो दक्षिणपंथी राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। फ्लावियो खुद भी देश की राजनीति में सक्रिय हैं और सीनेटर के रूप में कार्यरत हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, फ्लावियो मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में जांच के दायरे में हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। फिलहाल उनके ठिकाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह घटनाक्रम ब्राजील के राजनीतिक परिदृश्य में जारी हलचल के बीच सामने आया है। पासपोर्ट रद्द किए जाने के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767960 Articles

Share this story