फिनलैंड ने रूसी राजदूत को किया तलब, यूक्रेन पर हमलों और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर जताई नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now


हेलसिंकी, 23 नवंबर (हि.स.)। फिनलैंड ने यूक्रेन में नागरिक ठिकानों पर रूस के बढ़ते हमलों और यूरोप में उसकी गतिविधियों के विरोध में सोमवार को रूसी राजदूत को तलब किया। फिनलैंड के विदेश मंत्रालय ने रूस की कार्रवाई को खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए इसे अस्वीकार्य करार दिया।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी बयान में कहा कि फिनलैंड यूक्रेन के नागरिक ठिकानों पर रूस के लगातार बढ़ते हमलों और उसके सैन्य अभियान की कड़ी निंदा करता है। मंत्रालय ने डेनमार्क, पोलैंड और अन्य यूरोपीय सहयोगी देशों के साथ एकजुटता भी जताई।

फिनलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन को रूस की आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ आत्मरक्षा का अधिकार है और मॉस्को को अपना सैन्य अभियान समाप्त करना चाहिए। मंत्रालय ने रूस से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध खत्म करने की मांग भी दोहराई।

इस बीच, फिनलैंड के रक्षा मंत्री एंटी हक्कानेन ने आशंका जताई थी कि हेलीकॉप्टर की गतिविधि का संबंध फिनलैंड की खाड़ी में ड्रोन हमले के बाद क्षतिग्रस्त हुए रूसी मालवाहक जहाज 'स्पार्टा-2' से जुड़े बचाव या निगरानी अभियान से हो सकता है।

फिनलैंड ने यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब 21 नवंबर को देश के हवाई क्षेत्र में एक रूसी हेलीकॉप्टर के संदिग्ध रूप से प्रवेश करने की घटना सामने आई थी। यह घटना दक्षिणी फिनलैंड के तटीय शहर लोविसा के पास हुई। फिनलैंड के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हेलीकॉप्टर के देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782190 Articles

Share this story