फंडिंग और सुधारों को लेकर वॉन डेर लेयेन-जेलेंस्की की बैठक में तनाव: रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
फंडिंग और सुधारों को लेकर वॉन डेर लेयेन-जेलेंस्की की बैठक में तनाव: रिपोर्ट


मॉस्को, 23 सितंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। न्यूयॉर्क में यूरोपियन यूनियन (ईयू) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की के बीच मंगलवार को हुई बैठक तनावपूर्ण होने का दावा किया गया है। ईयू अधिकारियों ने कीव से कहा कि वे नई फंडिंग जारी करने से पहले शैडो इकोनॉमी (अवैध आर्थिक गतिविधियों) से निपटने के लिए नए कानून, ज़्यादा टैक्स रेवेन्यू और ईयू कानूनों के साथ बेहतर तालमेल के मामले में प्रगति देखना चाहते हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन ने सर्दियों से पहले एयर डिफेंस सिस्टम की कमी को लेकर चिंता जताई। बैठक के बाद वॉन डेर लेयेन ने एक्स पर कहा, और ज़्यादा डिफेंस सपोर्ट मिल रहा है। और जैसे-जैसे राडा (यूक्रेनी संसद) में सुधार आगे बढ़ेंगे, बजट सपोर्ट भी और मिलेगा।

रूस ने बार-बार चेतावनी दी है कि यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई से समाधान की कोशिशों में बाधा आती है और नाटाे सहयोगी देश भी इस संघर्ष में शामिल हो जाते हैं। क्रेमलिन ने कहा है कि पश्चिम द्वारा यूक्रेन को हथियार देना बातचीत के लिए नुकसानदेह है और इसका बुरा असर पड़ेगा।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Share this story