गाजा में बाढ़ प्रभावितों के लिए तत्काल राहत पहुंचाने की अनुमति दे इजराइल : यूरोपीय संघ

WhatsApp Channel Join Now


ब्रसेल्स, 14 नवंबर (हि.स.)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने इजराइल से गाजा में बाढ़ प्रभावित लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राहत संगठनों को तत्काल और निर्बाध पहुंच देने की मांग की है। क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालात के बीच ईयू ने सभी सीमा चौकियों को फिर से खोलने और राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी रखने पर जोर दिया है।

ईयू ने एक बयान में कहा कि इजराइल को मानवीय सहायता और शुरुआती पुनर्वास संबंधी मदद बड़े पैमाने पर पहुंचाने के लिए तत्काल तथा बिना किसी बाधा के रास्ता देना चाहिए। साथ ही गाजा के सभी सीमा मार्गों को फिर से खोलना चाहिए, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को जरूरी राहत मिल सके।

इससे पहले, पिछले सप्ताह इजराइली सैन्य निकाय सीओजीएटी (कोऑर्डिनेटर ऑफ गवर्नमेंट एक्टिविटीज इन द टेरिटरीज) ने कहा था कि उसने भारी बारिश से पहले गाजा में स्वच्छता की स्थिति सुधारने के प्रयास तेज किए थे। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय किया गया था।

वहीं, इजराइल ने सीओजीएटी पर पर्याप्त राहत सामग्री गाजा में प्रवेश नहीं देने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसे आरोप हमास की जिम्मेदारी से ध्यान भटकाने का प्रयास हैं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777218 Articles

Share this story