हेलीकॉप्टर घटना पर रूस के रुख की यूरोपीय संघ ने की आलोचना

WhatsApp Channel Join Now


ब्रसेल्स, 15 सितंबर (हि.स.)। यूरोपीय संघ के रक्षा आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस ने हेलीकॉप्टर से जुड़ी घटना को लेकर रूस की प्रतिक्रिया की आलोचना की है। उन्होंने रूस पर मामले को लेकर भ्रम फैलाने और डेनमार्क को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

कुबिलियस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि उन्हें डेनमार्क के अधिकारियों की ओर से सामने रखे गए तथ्यों और साक्ष्यों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने रूस के रुख को यूरोप में तनाव बढ़ाने की मंशा का संकेत बताया।

ईयू रक्षा आयुक्त ने कहा कि यूरोप के खिलाफ किसी भी तरह के हाइब्रिड हमले का जवाब मजबूत और एकजुट यूरोपीय रक्षा व्यवस्था के जरिए दिया जाएगा। उन्होंने रूस को चेतावनी दी कि यूरोपीय देशों की सुरक्षा और स्थिरता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों का सामूहिक रूप से मुकाबला किया जाएगा।

यूरोपीय संघ पहले भी सदस्य देशों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सामूहिक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर जोर देता रहा है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story