कुवैत में ड्रोन हमले में दो इतालवी नागरिकों की मौत, ईरान पर सख्ती की मांग

WhatsApp Channel Join Now


ब्रसेल्स, 26 नवंबर (हि.स.)। कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले में दो इतालवी नागरिकों की मौत के बाद यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ईरान पर दबाव बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने खाड़ी क्षेत्र के देशों और सहयोगियों पर हो रहे हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है।

वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि ईरान पर दबाव और बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि वह अपने पड़ोसी देशों और खाड़ी क्षेत्र में सहयोगियों के खिलाफ हमले बंद करे। उन्होंने कहा कि कुवैत में हुई घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा केवल वहां के देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर सभी पर पड़ता है।

उनका यह बयान कुवैत में ड्रोन हमले में दो इतालवी नागरिकों की मौत के बाद आया है। इस घटना ने खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783884 Articles

Share this story