ढाका में कपड़ा कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस वाहन आग के हवाले, 300 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ढाका में कपड़ा कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस वाहन आग के हवाले, 300 गिरफ्तार


ढाका में कपड़ा कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस वाहन आग के हवाले, 300 गिरफ्तार


ढाका (बांग्लादेश), 18 नवंबर (हि.स.)। देश की राजधानी ढाका में कपड़ा कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। आज सुबह राजधानी के औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदर्शनकारी कर्मचारियों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर झड़पें हुई हैं। भीड़ ने पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जवान देखते रहे और वाहन जलता रहा। पुलिस ने ताज हिंसा के सिलसिले में कम से कम 300 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह राजधानी के गाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान मलेकर बारी पुलिस की एक गाड़ी में आग लगा दी गई। कपड़ा कर्मचारी 30,000 टका मासिक न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। यह कर्मचारी कुछ समय से आंदोलनरत हैं। आज कर्मचारियों ने ढाका-मयमनसिंह राजमार्ग को जाम कर दिया और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। यह घटनाएं सुबह करीब 10:30 बजे गाजीपुर शहर के मलेकर बारी और साइनबोर्ड इलाकों में हुईं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई कंपनियों के कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे। वह तय स्थान पर इकट्ठा हुए और राजमार्ग को जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की। इससे स्थिति खराब हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया।

गाजीपुर इंडस्ट्रियल पुलिस-2 के अधीक्षक मोहम्मद अमजद हुसैन ने बताया कि सुबह स्थिति शांत थी। बाद में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) और अंसार के जवानों के साथ मिलकर स्थिति को काबू में लाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए आंसू गैस के गोले और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया जा रहा है।

औद्योगिक क्षेत्र के सावर और अशुलिया में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबह कर्मचारियों ने दो जगह पर सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस को सड़क खाली कराने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने बताया कि इस विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में सावर और अशुलिया थानों में 24 मामले दर्ज किए गए हैं और तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप में लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस आंदोलन में कई बीड़ी फैक्टरियों के मजदूर भी शामिल हो गए हैं।

अशुलिया थाना प्रभारी मोहम्मद तारिकुल इस्लाम ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने नरसिंहपुर में 'सारमिन ग्रुप' की एक फैक्टरी के सामने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। ढाका जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध, संचालन और यातायात उत्तर) मो. जहांगीर आलम ने बताया कि सावर और आशुलिया की कुछ कपड़ा फैक्टरियों को बांग्लादेश श्रम कानून की धारा 13(1) के तहत बंद कर दिया गया है, जबकि अन्य में सामान्य छुट्टी घोषित कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778973 Articles

Share this story