ढाका में बंगबंधु के ध्वस्त किए आवास पर पहुंची सीआईडी ​​क्राइम सीन यूनिट 

WhatsApp Channel Join Now
ढाका में बंगबंधु के ध्वस्त किए आवास पर पहुंची सीआईडी ​​क्राइम सीन यूनिट 


ढाका में बंगबंधु के ध्वस्त किए आवास पर पहुंची सीआईडी ​​क्राइम सीन यूनिट 


ढाका, 10 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और मुल्क के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के ध्वस्त किए गए आवास (धानमंडी-32) का जायजा लेने आज सीआईडी ​​क्राइम सीन यूनिट पहुंची। यूनिट की मदद के लिए धानमंडी पुलिस स्टेशन की टीम को तैनात किया गया। सीआईडी ​​क्राइम सीन यूनिट धानमंडी-32 सुबह आठ बजे पहुंचीं।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, सीआईडी क्राइम सीन यूनिट ने ध्वस्त आवास से अहम साक्ष्य जुटाए। उल्लेखनीय है कि अनियंत्रित भीड़ ने पांच फरवरी को पूर्व प्रधानमंत्री हसीना के ऑनलाइन भाषण के बाद बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के घर को ध्वस्त करते हुए आग लगा दी थी। यही नहीं भीड़ ने शेख हसीना के पति के आवास को भी फूंक दिया था। बांग्लादेश के संस्थापक राष्ट्रपति शेख मुजीब को बंगबंधु (राष्ट्रपिता) के नाम से जाना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story