चीन ने नेपाल के प्रमुख नाका रसुवागढ़ी और तातोपानी सीमा को अनिश्चितकाल के लिए किए बंद किया

WhatsApp Channel Join Now
चीन ने नेपाल के प्रमुख नाका रसुवागढ़ी और तातोपानी सीमा को अनिश्चितकाल के लिए किए बंद किया


काठमांडू, 01 सितंबर (हि.स.)। बाढ़ और भूस्खलन का जोखिम बढ़ने के मद्देनजर चीन ने नेपाल के साथ अपने प्रमुख व्यापारिक सीमा नाका रसुवागढ़ी और तातोपानी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से रसुवागढ़ी सीमा नाके के टिमुरे बाजार, सीमा शुल्क कार्यालय और आव्रजन कार्यालय समेत कई संरचनाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं। इसी बीच चीन ने एक अन्य प्रमुख नाका तातोपानी भी बंद कर दिया है।

ल्हासा स्थित नेपाली महावाणिज्यदूत लक्ष्मी निरौला ने बताया कि लिपिङ क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा स्थिर होने तक चीनी पक्ष द्वारा व्यापारिक गतिविधियां फिर से शुरू किए जाने की संभावना नहीं है। हालांकि, यात्रियों की आवाजाही जारी रहेगी।

रसुवागढ़ी और तातोपानी दोनों सीमा नाके बंद होने के बाद अब नेपाल के लिए चीन से व्यापार करने के लिए कोरला सीमा नाका ही एकमात्र प्रमुख व्यापारिक विकल्प के रूप में बचा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story