चीन ने अमेरिकी सामान पर 24 फीसदी टैरिफ के निलंबन को आगे बढ़ाया

WhatsApp Channel Join Now
चीन ने अमेरिकी सामान पर 24 फीसदी टैरिफ के निलंबन को आगे बढ़ाया


चीन ने अमेरिकी सामान पर 24 फीसदी टैरिफ के निलंबन को आगे बढ़ाया


बीजिंग, 09 नवंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। चीन की स्टेट काउंसिल के कस्टम टैरिफ आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 10 नवंबर से चीन अमेरिका से आयातित सामान पर लगने वाले अतिरिक्त 24 प्रतिशत टैरिफ के निलंबन को दो और महीनों के लिए बढ़ा देगा, जबकि 10 फीसद का टैरिफ लागू रहेगा।

इससे पहले चीन ने 10 नवंबर, 2025 को अमेरिकी सामानों पर लगने वाले अतिरिक्त 24 फीसद टैरिफ को एक साल की अवधि के लिए निलंबित कर दिया था। ये कदम वाशिंगटन में चीन और अमेरिका के नेताओं के बीच हुई बैठक में बनी सहमति को लागू करने के लिए उठाए जा रहे हैं।

आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी सामानों पर कुछ अतिरिक्त टैरिफ को निलंबित रखने से दोनों देशों के व्यवसायों के बीच सहयोग के लिए एक स्थिर और स्पष्ट नीतिगत माहौल बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे चीन-अमेरिका व्यापार और आर्थिक संबंधों के सतत विकास में भी योगदान मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774316 Articles

Share this story