भारत पहुंचीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा जोर

WhatsApp Channel Join Now
भारत पहुंचीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा जोर


नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत पहुंच गई हैं। उनके इस दौरे को भारत और कनाडा के बीच उच्चस्तरीय संपर्क तथा द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक प्रगति को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अनीता आनंद के भारत आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि जून 2025 के बाद यह उनकी तीसरी भारत यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच लगातार जारी उच्चस्तरीय संवाद और संबंधों में बनी सकारात्मक गति को दर्शाता है।

जायसवाल के मुताबिक, यात्रा के दौरान दोनों पक्ष हाल के दिनों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर विचार किया जाएगा।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760406 Articles

Share this story