कनाडा के सैन्य अड्डे पर लगी आग, चार सैनिकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कनाडा के सैन्य अड्डे पर लगी आग, चार सैनिकों की मौत


ओटावा (कनाडा), 19 अक्टूबर (हि.स.)। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डा (कैनेडियन फोर्सेज बेस वेनराइट) में शनिवार को लगी आग में चार सैनिकों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को की। उन्होंने कहा कि दर्जनों अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्होंने इस घटना विवरण तलब किया है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने 39 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कम से कम 19 की हालत गंभीर है। स्मिथ ने बताया कि पीड़ितों को कैनेडियन फोर्सेज बेस वेनराइट से अल्बर्टा के चार अलग-अलग अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। मृतकों में सार्जेंट मॉर्गन वोंग, शॉन फैरेल, एडन गोल्डिंग और हेडन लाइकेमार्क शामिल हैं।

रक्षामंत्री डेविड मैकगुइंटी ने कहा, मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि बेस पर हुई एक घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। प्रथम कैनेडियन डिवीजन के कमांडर मेजर-जनरल वेड रटलैंड ने रविवार को बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान घास में लगी आग तेजी से फैल गई। आग लगने के शुरुआती कारणों की जांच चल रही है। रटलैंड ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763265 Articles

Share this story