ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर फिर उठी रोक की मांग

WhatsApp Channel Join Now

लंदन, 26 मार्च (हि.स.)। हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने एक बार फिर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। यह कदम तब उठाया गया जब दो हफ्ते पहले ही हाउस ऑफ कॉमन्स ने इसी तरह के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

उच्च सदन में हुए मतदान में 266 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में और 141 ने विरोध में मतदान किया। यह संशोधन पूर्व शिक्षा मंत्री जॉन नैश द्वारा पेश किया गया था, जिसे बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।

नैश ने सरकार पर देरी का हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने एक बार फिर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। यह कदम तब उठाया गया जब दो हफ्ते पहले ही हाउस ऑफ कॉमन्स ने इसी तरह के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। आरोप लगाते हुए कहा कि “टालमटोल के गंभीर परिणाम हो सकते हैं” और अब आधे-अधूरे उपायों से काम नहीं चलेगा। उनका कहना है कि टेक कंपनियां बच्चों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त जिम्मेदारी नहीं निभा रही हैं और व्यावसायिक हितों को प्राथमिकता दे रही हैं।

वहीं, बाल अधिकार कार्यकर्ताओं और कई सदस्यों ने भी तत्काल कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना है कि जब तक परामर्श प्रक्रिया चलती रहेगी, तब तक बच्चे ऑनलाइन हानिकारक सामग्री के संपर्क में आते रहेंगे।

हालांकि सरकार का मानना है कि सीधे प्रतिबंध लगाने के बजाय पहले व्यापक सार्वजनिक परामर्श जरूरी है, ताकि सही और संतुलित नीति बनाई जा सके।

अब यह संशोधन दोबारा निचले सदन के पास जाएगा, जहां सरकार के बहुमत के चलते इसके फिर से खारिज होने की संभावना है। बावजूद इसके, यह मुद्दा ब्रिटेन में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जारी बहस को और तेज कर रहा है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story