नेपाल में छुपे बिहार के दो कुख्यात शूटर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


काठमांडू, 19 मार्च (हि.स.)। नेपाल पुलिस ने बिहार के दो कुख्यात शूटरों को आज सुबह गिरफ्तार किया है। यह दोनों कुछ समय से सीमवर्ती सर्लाही के बरहथवा में किराये के मकान पर रह रहे थे। बिहार पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।

सर्लाही के डीएसपी दीपेन्द्र पंजियार ने बताया कि आज सुबह बिहार के सीतामढ़ी के सन्नी कुमार सिंह (28) और मोतिहारी के जीतेन्द्र राउत (24) को गिरफ्तार कर लिया। सुबह घिर जाने पर दोनों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। इस दौरान भागने का प्रयास करने लगे। पीछा कर रहे पुलिस जवानों ने रुकने की चेतावनी दी। मगर दोनों नहीं रुके, तब पुलिस ने गोली चला दी। जीतेन्द्र राउत के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जनकपुर ले जाया गया है। इस गोलीबारी में एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज दास/मुकुंद

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story