ट्रम्प के बयान पर बर्नी सैंडर्स का हमला, कहा— ‘बयान खतरनाक और असंतुलित’

WhatsApp Channel Join Now
ट्रम्प के बयान पर बर्नी सैंडर्स का हमला, कहा— ‘बयान खतरनाक और असंतुलित’


ट्रम्प के बयान पर बर्नी सैंडर्स का हमला, कहा— ‘बयान खतरनाक और असंतुलित’


वॉशिंगटन, 06 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका में ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान की कड़ी आलोचना करते हुए उसे “खतरनाक और असंतुलित” करार दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए सैंडर्स ने कहा कि ईस्टर के दिन इस तरह का बयान बेहद चिंताजनक है। उन्होंने लिखा कि इस तरह की भाषा और सोच वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा सकती है और स्थिति को और गंभीर बना सकती है।

सैंडर्स ने आगे कहा कि यह समय संयम और कूटनीति का है, न कि आक्रामक बयानबाजी का। उन्होंने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि युद्ध की स्थिति को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी विवाद के चलते। ऐसे में अमेरिकी राजनीति के भीतर भी इस मुद्दे पर मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के तीखे राजनीतिक बयान आने वाले दिनों में अमेरिका की विदेश नीति और क्षेत्रीय हालात दोनों को प्रभावित कर सकते हैं।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story