बांग्लादेश में मदरसा और मकान में लगी आग, धुएं की चपेट में आए 48 छात्र बेहोश

WhatsApp Channel Join Now
बांग्लादेश में मदरसा और मकान में लगी आग, धुएं की चपेट में आए 48 छात्र बेहोश


बांग्लादेश में मदरसा और मकान में लगी आग, धुएं की चपेट में आए 48 छात्र बेहोश


ढाका (बांग्लादेश), 10 नवंबर (हि.स.)। देश में दो स्थानों पर लगी आग में बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि एक मदरसा में आग लग जाने से कम से कम 48 छात्र धुएं की चपेट में आने से बेहोश गए। दूसरी घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक दोनों जगह आग बुझाई जा चुकी थी। छात्रों को अस्पताल ले जाया गया है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पहली घटना सोमवार और मंगलवार की रात करीब 1ः55 बजे नारायणगंज के फतुल्लाह इलाके के साइनबोर्ड स्थित जामिया अशरफिया मदरसा हुई। यहां ग लगने के बाद धुएं की चपेट में आने से कम से कम 48 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन छात्र गंभीर हालत में इंटेंसिव केयर यूनिट में हैं। दमकल विभाग ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के रेजिडेंट फिजिशियन सुल्तान महमूद सिकदर ने बताया कि धुएं के कारण बेहोश हुए 48 छात्रों को अस्पताल लाया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। आईसीयू में भर्ती छात्रों के नाम यूसुफ (18), खैरुल (22) और जुबैर (18) हैं।

दमकल विभाग के अधिकारी शाहजहां ने बताया कि तड़के 3:44 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग पांच मंजिला मदरसा इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी थी। अस्पताल में इलाज करा रहे छात्रों ने बताया कि दूसरी मंजिल पर बनी लाइब्रेरी थी पूरी तरह जल गई है। प्रभावित छात्रों के हवाले से चिकित्सक सुल्तान महमूद सिकदर ने बताया कि माना जा रहा है कि आग मदरसे के एक हिस्से में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

धुआं पूरी इमारत में तेजी से फैल गया, जिससे छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बाहर निकलने की जल्दबाजी में वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। धुएं की वजह से कई छात्रों के श्वसन तंत्र (सांस लेने के रास्ते) को नुकसान पहुंचा है। दूसरी घटना मंगलवार सुबह कॉक्स बाजार शहर के कलाटोली होटल-मोटेल जोन में हुई। यहां एक होटल के बगल में बने मकान में आग लग गई। आग सुबह करीब 6 बजे कलाटोली के शैकतपारा रोड पर लगी।

कॉक्स बाजार दमकल विभाग के अधिकारी सैयद मुहम्मद मोर्शेद हुसैन ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को कॉक्स बाजार मरीन ड्राइव के पास उखिया के इनानी में 'टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट' में लगी आग में 11 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। इसके छह दिन बाद 23 अक्टूबर को कॉक्स बाजार शहर के सुगंधा पॉइंट स्थित 'होटल सी प्रिंसेस' में भी आग लग गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774654 Articles

Share this story