बांग्लादेश में दुर्गा पंडाल देखने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, पुत्र-पुत्री की मौत, माता-पिता, ड्राइवर घायल

WhatsApp Channel Join Now
बांग्लादेश में दुर्गा पंडाल देखने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, पुत्र-पुत्री की मौत, माता-पिता, ड्राइवर घायल


बांग्लादेश में दुर्गा पंडाल देखने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, पुत्र-पुत्री की मौत, माता-पिता, ड्राइवर घायल


ढाका (बांग्लादेश), 20 अक्टूबर (हि.स.)। देश में विजयादशमी की पूर्व संध्या पर शारदीय नवरात्रि पर सजाए गए मां दुर्गा के पंडाल देखने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस सड़क दुर्घटना में दो बच्चों (सगे भाई-बहन) की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि जेसोर कैंटोनमेंट कॉलेज में शिक्षक साधन कुमार, पत्नी और अपने दोनों बच्चों के साथ किराए की वैन से सोमवार शाम दुर्गा पंडालों में सजाई गईं मूर्तियां देखने जा रहे थे। जेसोर के झिकरगाछा उपजिला में मवेशियों से लदा एक वाहन उस वैन पर पलट गया। यह हादसा शाम करीब 6:15 बजे मागुरा यूनियन के फुलतला इलाके में काउंसिल रोड पर हुआ।

पुलिस के अनुसार, हादसे में साधन कुमार के 10 वर्षीय पुत्र शोवोन और तीन वर्षीय पुत्री दिशा की मौत हो गई। साधन इसी उपजिला के मिश्रीदेरा गांव में रहते हैं। झिकरगाछा थाना प्रभारी अधिकारी गोलम किबरिया हसन ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस हादसे में साधन कुमार, उनकी पत्नी, वैन ड्राइवर और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। ड्राइवर को जशोर जनरल अस्पताल ले जाया गया। दोनों बच्चों के शव झिकरगाछा उपजिला स्वास्थ्य परिसर में रखे गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763726 Articles

Share this story