बांग्लादेश के चटगांव में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट, मां-बेटे की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बांग्लादेश के चटगांव में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट, मां-बेटे की मौत


ढाका, 24 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश के चटगांव के हालिशहर में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट में झुलसे 16 वर्षीय शॉन की मौत हो गई। एक दिन पहले हुई इसी घटना में उसकी मां की भी मौत हो गई थी।

शॉन की मंगलवार सुबह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मां नूरजहां अख्तर रानी की एक दिन पहले धमाके में मौत हो गई थी।

इंस्टीट्यूट के रेजिडेंट सर्जन शॉन बिन रहमान ने कहा कि शॉन के शरीर का 50 फीसद से ज्यादा हिस्सा झुलस गया था। डॉक्टरों ने बताया कि परिवार के सात अन्य सदस्य अभी अस्पताल में भर्ती हैं। सभी की हालत गंभीर है। शॉन कोमिला के बरुरा उपजिला के बाघमारा गांव के मोटर पार्ट्स व्यापारी शखावत हुसैन का बेटा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story