ईरान ने अमेरिका के छह सामरिक जहाजों पर दागी मिसाइलें, तीन समुद्र में डूबे, तीन में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now
ईरान ने अमेरिका के छह सामरिक जहाजों पर दागी मिसाइलें, तीन समुद्र में डूबे, तीन में लगी आग


तेहरान, 28 मार्च (हि.स.)। ईरान के सशस्त्र बलों ने अमेरिका के छह सामरिक जहाजों को निशाना बनाया है। दावा किया गया है कि इस हमले में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। ईरान ने इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और कद्र 380 क्रूज मिसाइलों का उपयोग किया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनसंपर्क कार्यालय ने शुक्रवार देररात जारी बयान में यह जानकारी दी।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से संबद्ध अर्ध सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत ईरानी बलों का 84वां हमला है। आईआरजीसी की नौसेना ने अल-शुवैख बंदरगाह और दुबई के समुद्र तटों और बंदरगाह पर अमेरिकी-इजराइली सेना के खिलाफ सटीक हमले किए। हमले में अमेरिकी सैनिक मारे गए। उनके सामरिक उपकरण नष्ट हो गए।

आईआरजीसी के बयान के अनुसार, इस हमले को बैलिस्टिक मिसाइलों और कद्र 380 क्रूज मिसाइलों का उपयोग किया गया। अल-शुवैख बंदरगाह पर अमेरिका के छह लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) जहाजों को निशाना बनाया गया। इन लड़ाकू जहाजों में से तीन हमले के बाद डूब गए और बाकी जल रहे हैं। इसके साथ ही, समुद्र तट और दुबई के एक होटल में मौजूद अमेरिकी ड्रोन यूनिट के सैनिकों को ड्रोन से निशाना बनाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story