अर्जेंटीना पहुंचेंगे 14वें पोप लियो, सेल्फी स्टिक पर लगी रोक

WhatsApp Channel Join Now
अर्जेंटीना पहुंचेंगे 14वें पोप लियो, सेल्फी स्टिक पर लगी रोक


ब्यूनस आयर्स, 07 नवंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। अर्जेंटीना में करीब 39 साल बाद पोप की यात्रा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। 14वें पोप लियो 8 से 11 नवंबर तक अर्जेंटीना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई प्रार्थना सभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन वह अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से भी मुलाकात करेंगे। पोप की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कई सख्त नियम लागू किए हैं।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक पोप के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की पहचान की जांच की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा कारणों से धातु के कांटे-चाकू, लाइटर और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर केवल प्लास्टिक के कांटे और चम्मच ले जाने की अनुमति होगी।

लुजान के निवासी क्रिस्टियन के मुताबिक प्रशासन ने 20 सेंटीमीटर से अधिक लंबी सेल्फी स्टिक पर भी प्रतिबंध लगाया है। नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसी वस्तुओं को जब्त कर लिया जाएगा।

बेसिलिका के पास पार्किंग स्थल पर काम करने वाले मटियास ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को विशेष परमिट लेना होगा। इसके अलावा प्रशासन ने शहर में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है।

पोप की यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने ब्यूनस आयर्स को लुजान और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने वाले राजमार्ग के करीब 50 किलोमीटर लंबे हिस्से को 15 घंटे से अधिक समय तक बंद रखने की योजना बनाई है। इसी मार्ग से पोप कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। इसके अलावा यात्रा के दौरान हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा संबंधी प्रतिबंध लागू रहेंगे। एयरलाइंस को पोप के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार अपनी उड़ानों के समय में बदलाव करने के निर्देश दिए जाएंगे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773798 Articles

Share this story