भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पशुपतिनाथ मंदिर में भेंट की ४० किलो चंदन की लकड़ी

WhatsApp Channel Join Now
भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पशुपतिनाथ मंदिर में भेंट की ४० किलो चंदन की लकड़ी


काठमांडू, 21 मई (हि.स.)। भारत के गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के लिए 40 किलो चंदन भेंट की गई है। मंदिर की दैनिक पूजा में उपयोग के लिए मुख्य पुजारी गणेश भट्ट की उपस्थिति में चंदन की लकड़ी सौंपी गई।

पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी (मूलभट्ट) ने बताया कि भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी के तरफ से ४० किलो चंदन की लकड़ी मंदिर में नित्य पूजा के लिए अर्पित की गई है। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर गृहमंत्री शाह की तरफ से यह चंदन की लकड़ी पशुपति क्षेत्र विकास कोष को हस्तांतरित की गई।

उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से पिछले कई वर्षों से पशुपतिनाथ मंदिर में चंदन की लकड़ी भेजी जाती रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार २०१४ में नेपाल भ्रमण पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने उसी समय ५० किलो चंदन अर्पित की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story