ओमान में घायल भारतीय नाविक से मिले राजदूत प्रशांत पिसे

WhatsApp Channel Join Now
ओमान में घायल भारतीय नाविक से मिले राजदूत प्रशांत पिसे


ओमान में घायल भारतीय नाविक से मिले राजदूत प्रशांत पिसे


ओमान में घायल भारतीय नाविक से मिले राजदूत प्रशांत पिसे


मस्कट, 12 नवंबर (हि.स.)। ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने भारतीय जहाज एमएसवी कुबा पर हाल में हुए हमले में घायल नाविक से गुरुवार को सोहर के एक अस्पताल में मुलाकात की। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।

दूतावास के अनुसार, राजदूत पिसे ने घायल नाविक का हालचाल जाना और उसके उपचार में जुटी चिकित्सकीय टीम से बातचीत की। उन्होंने नाविक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उसके उपचार और ठीक होने की प्रक्रिया की जानकारी ली। दूतावास ने कहा कि वह इस मुश्किल समय में प्रभावित नाविकों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए तनाव तत्काल कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी बातचीत पूरी करने की अपील पहले ही की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप समुद्री मार्गों से नौवहन और व्यापार की निर्बाध आवाजाही जल्द बहाल की जानी चाहिए।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776112 Articles

Share this story