अदन एयरपोर्ट पर हूती के हमले से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now
अदन एयरपोर्ट पर हूती के हमले से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी


अदन (यमन), 29 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य पूर्व के देश यमन के प्रमुख बंदरगाह शहर अदन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एयरपोर्ट) पर ईरान समर्थक आतंकी समूह हूती के दो मिसाइल हमलों से विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है। अदन हवाई अड्डे पर मिसाइल हमलों से हवाई यातायात बाधित हुआ है। मानवीय सहायता के महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में काम करने वाले इस हवाई अड्डे पर हमलों में आम नागरिक घायल हुए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

गल्फ न्यूज, अरब न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के सैन्य प्रवक्ता और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया। इन हमलों में आम नागरिक घायल हुए। संपत्ति को नुकसान पहुंचा और हवाई यातायात कुछ समय के लिए रुक गया। इससे पहले सात अक्टूबर को भी बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन के जरिए हमला किया गया था।

बताया गया है कि हूती ने यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के गढ़ में स्थित इस हवाई अड्डे को खाली करने की मांग की है। यमन के परिवहन मंत्रालय ने इन हमलों की निंदा की है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि ये हमले आम नागरिकों की जान और हवाई नेविगेशन (उड़ान सुरक्षा) के लिए खतरा हैं। यह भी खबर है कि अक्टूबर में नागरिक हवाई अड्डों पर हमलों के बाद सऊदी के नेतृत्व वाली सेना ने हूती के 82 ठिकानों को नष्ट कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768617 Articles

Share this story